Report by : Paras Bisht
Published at :
आज और कल कुमाऊँ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हल्द्वानी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
नैनीताल जिले में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए 22 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी घोषित है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए हैं। भारी बरसात को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›