Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर। चोरपानी गांव में सीटीआर द्वारा एक दीवार बनाई गई है जिस कारण जंगली जानवर आबादी की ओर ना आए जो अब एक कमाई की दीवार बन गई है। हर साल ये बरसात के मौसम में गिर जाती है। अभी तक 4 बार ये दीवार बन चुकी है।
स्थानीय लोगों ने डिप्टी डायरेक्टर एसडीएम और डीएम को ज्ञापन देकर दीवार बनाने की मांग की। कुछ समय पहले यहां पर लेपर्ड को देखा गया है। ये रोड गांव और शहर को जोड़ती है, जिसमे एसडीएम कार्यालय ब्लॉक बोर्ड ऑफिस कन्या और बालक विद्यालय है जहां दिन में बच्चों की आवाजाही होती है। लगता है जबतक कोई बड़ी दुर्घटना नही होगी तब तक सरकार और सीटीआर प्रशाशन कोई संज्ञान नही लेगी। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी पूर्व ब्लाक प्रमुख वर्तमान बीटीसी मेंबर संजय नेगी इंद्र नेगी, मनोज कटायत, मनीष जोशी पुष्पराज जोशी, पप्पी भाई मौजूद रहे।