Report by : CWN Desk
Published at :
आइआइटी कानपुर में बेटे का एडमिशन कराने गए हल्द्वानी के व्यक्ति की ट्रेन में मिली लाश

भीमताल। सातताल के गधेरे में सोमवार की सुबह 11 बजे एक सिक्योरिटी गार्ड का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव के गधेरे में पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा।
तिरछाखेत के ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि महेश नाथ गोस्वामी (45) पुत्र तुला नाथ गोस्वामी रविवार की शाम 9 बजे घर से सातताल वाईएमसीए ड्यूटी के लिए निकले थे। महेश वाईएमसीए में सिक्योरिटी गार्ड थे। सोमवार की सुबह उनका शव सातताल स्थित गधेरे में पड़ा मिला। प्रधान ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है की ड्यूटी को आते समय महेश गधेरे के पास गिर गए होंगे। उन्होंने कहा कि मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›