Report by : CWN Desk
Published at :
हेलमेट न पहनना पड़ा भारी: हल्द्वानी बाईपास पर बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक की मौत

हल्द्वानी बाईपास पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विमल पाठक (निवासी छतरपुर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद नितिन पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक ट्रैक्टर ट्रॉली (यूके 06 बीजे 9562) और बाइक (यूके 06 एएल 6406) की पहचान कर ली गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। घायल नितिन पाठक को 108 सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›