Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां खाली प्लाट में फेंके मानव भ्रूण को नोंचकर खा गया चील

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना से मानवता शर्मसार हो गई। रेलवे स्टेशन रोड के पास एक खाली प्लाट में कोई भ्रूण फेंक गया। लोगों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक चील भ्रूण को उठाकर ले गई।
घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। रेलवे स्टेशन रोड (पुराना बस अड्डा रोड) से गुजर रहे लोगों ने एक प्लॉट में भ्रूण पड़ा देखा। किसी ने इसकी जानकारी एडवोकेट अमित वत्स को दी तो उन्होंने एसएसआई उत्तम रमोला को फोन किया।
इसी दौरान चील भ्रूण को उठाकर ले गई और उसे नोच-नोचकर खाने लगी। यह देख वहां मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया तो चील एक छत से दूसरी और पेड़ों के ऊपर उड़ती रही। लेकिन उसने भ्रूण को नहीं छोड़ा। मौके पर खुद को असहाय महसूस कर रहे लोग भ्रूण फेंकने वाले को कोसते रहे। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक चील आंखों से ओझल हो गई थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Select Language

Advertisement