Report by : कालू वर्मा
Published at :
हीरो मोटोकार्प ने लक्सर और खानपुर बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए राशन किट
हीरो मोटोकार्प ने लक्सर और खानपुर बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए राशन किट

हरिद्वार। हीरो मोटोकार्प के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत 1000 राशन किट जिला अधिकारी हरिद्वार श्री धीरज सिह गब्र्याल , मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार श्री प्रतीक जैन एवं जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी हरिद्वार श्रीमती मीरा रावत को हीरो मोटोकार्प के प्लांट हैड श्री यशपाल सरदाना, एचआर हैड श्री रवि यादव एवं आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष श्री लखबीर सिंह द्वारा बाढ से सर्वाधिक प्रभावित विकासखण्ड खानपुर एवं लक्सर के गांवो के लिए दिये ।

हीरो मोटोकार्प ने लक्सर और खानपुर बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए राशन किट

राशन किट वितरण की शुरूवात जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी हरिद्वार श्रीमती मीरा रावत एवं उपजिला अधिकारी लक्सर श्री गोपाल राम बिनवाल द्वारा संयुक्त रूप से खानपुर ब्लाक के बाढ प्रभावित गांव शोरपुर बेला से की गयी । श्रीमती मीरा रावत ने कहा कि बाढ पीडितो की मदद करने के लिए समाज के समर्थ लोगो एवं सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए।
संस्था के सचिव श्री दलमीर सिह ने बताया कि राहत सामग्री राशन किट में आटा, चावल , दाल , नमक, चीनी , चायपत्ती, तेल आदि एवं दैनिक उपयोग का सामान जैसे टूथपेस्ट , साबुन , कपडे धोने का पावडर आदि है। इस अवसर पर विनिता मेहता , विपिन ,रेखा ,रविन्द्र, रंजन, राहुल, कनिका आदि उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›