Report by : कालू वर्मा
Published at :
हॉस्पिटल मालिक को दी थी व्हाट्सएप कॉल पर धमकी, दिल्ली से दबोचा नटवरलाल
हॉस्पिटल मालिक को दी थी व्हाट्सएप कॉल पर धमकी, दिल्ली से दबोचा नटवरलाल

गोल्डी बराड़ के नाम पर मांगी थी 20 लाख की फिरौती, न देने पर जान से मारने की दी थी धमकी

हरिद्वार। थाना-खानपुर व्हाट्सएप कॉल व इन्टरनेट कॉलिंग कर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर गोवर्धनपुर खानपुर स्थित चीमा हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर त्रिलोक सिंह चीमा से दिनांक 27.06.2023 को ₹2000000/- की फिरौती मांगने व फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने ओखला दिल्ली से दबोचा। प्रकरण के सम्बन्ध में डॉक्टर की शिकायत पर थाना खानपुर में मु0अ0सं0 145/2023 धारा 386 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
टीम ने अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन ठगी करने के उपयोग मे लाये जाने वाले 03 मोबाइल फोन व 11 सिम बरामद किये गये। अभियुक्त से आवश्यक जानकारी करने के साथ ही साइबर फ्राड व ऑन लाइन ठगी करने वाले बड़े अपराधियों की तलाश जारी है। फिरौती के लिए इस्तेमाल पाकिस्तान और सऊदी अरब के नम्बरों की भी जानकारी की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त-
उत्तम कुमार पुत्र स्व0 रामविलाश निवासी ग्राम सबलपुर  पो0 डिग्गी थाना लक्ष्मीपुर जिला जमुई , विहार, हाल निवासी बाबू पार्क  कोटला न्यू साउथ दिल्ली
पुलिस टीम-
1-SO खानपुर मनोहर सिंह भण्डारी, 2-SI रुकम सिंह नेगी (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर)
3-HC रामवीर सिंह, 4-C सुखविन्दर सिंह, 5-C आराधना
तकनीकी सहयोग-
1-Ad.SI सुन्दर लाल, 2-C वसीम (CIU हरिद्वार)
3-HC संदेश यादव – STF उत्तराखण्ड
4-सीआईयू रुड़की टीम
बरामदगीः-
1-मोबाइल – 03
2-सिम – 11

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›