Connect with us

हरिद्वार

नशे का इंजेक्शन लगाकर गाजियाबाद की महिला को बंधक बनाकर रुड़की में दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मोबाइल रिचार्ज करने के लिए रुड़की बस स्टेशन पर रुकी थी, एक युवक ने महिला को बहाने से झांसे में लिया
रुड़की। नशे का इंजेक्शन लगाकर गाजियाबाद की महिला को बंधक बनाकर से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी दंपती की तलाश कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर में गाजियाबाद निवासी एक महिला शनिवार रात बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान जुलाई में करीब 25 दिन पहले हरिद्वार आई थी। रुड़की रोडवेज बस स्टैंड पर वह मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए रुकी थी। यहां एक मुस्लिम युवक उसे मिला था। युवक उसे बहाना बनाकर रेलवे स्टेशन रोड पर किराये के कमरे पर ले गया। महिला ने आरोप लगाया था कि युवक ने उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे नशे के इंजेक्शन दिए गए। आरोप है कि उसके बाद उसके साथ रोजाना दुष्कर्म किया गया। इस काम में आरोपी की पत्नी ने भी सहयोग किया था। महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रविवार को महिला का मेडिकल कराया।
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर साकिब निवासी बरला, थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी रेलवे स्टेशन रोड, रुड़की व उसकी पत्नी खुशी उर्फ आयशा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामला संज्ञान में आने के बाद डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी हरिद्वार से इस संबंध में बातचीत की। साथ ही, उन्हें जल्द मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। डीजी अशोक कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement