Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार-नजीबाबाद हाइवे पर कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली और कार की की टक्कर में कार सवार में युवक की मौत, पिता और चालक घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद हाइवे पर रविवार को बाहर पीली होटल के पास कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली और कार की आमने सामने की टक्कर हो गयी। कार सवार में युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और चालक घायल हो गए।
रविवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों की ट्राली और नजीबाबाद की ओर से आ रही कार में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। दोनों की भिड़ंत में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया कि कार ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान संजय (45) निवासी क्लेमनटाउन देहरादून की मौत हो गई, जबकि उसके पिता नरेश पाल को गंभीर हालत में एम्स रेफर किया गया है। वहीं कार चालक संजय पुत्र गुरदीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि तीन में से एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने पहले मौत गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement