Report by : CWN Desk
Published at :
इन आसान तरीकों से कंट्रोल में लाएं हाई कोलेस्ट्रॉल

जड़ से खत्म हो जाएगी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या और दिल रहेगा स्वस्थ
हल्द्वानी।
अनियमित दिनचर्या बीमारियों की सबसे बड़ी वजह है। खान-पान ठीक नहीं होने से अधिकतर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित है। हाई कोलेस्ट्रॉल से हार्ट अटैक का खतरा भी अधिक रहता है। आयुर्वेद में कोलेस्ट्रॉल की समस्या को आसानी से कंट्रोल करने का अचूक उपाय हैं।
घंटों स्क्रीन पर बैठकर काम करने, देर रात तक जागने, जंक फूड खाने और फिजिकल एक्टिविटी नहीं होने से हाई कोलेस्ट्रॉल आम समस्या बन रही है। कई लोग दवाओं का सहारा भी लेते हैं। कोलेस्ट्रॉल दिल को प्रभावित करता है। आयुर्वेद में अलसी के बीज और दालचीनी को कोलेस्ट्रॉल घटाने में सबसे बड़ा
दुश्मन माना गया है। इनका सेवन सही तरीके से करने से कोलेस्ट्रोल कम किया जा सकता है।
ऐसे घटाएं कोलेस्ट्रोल

इन आसान तरीकों से कंट्रोल में लाएं हाई कोलेस्ट्रॉल

अलसी के बीज पोषक तत्वों का खजाना है। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, आयरन और विटामिन की मात्रा है। जो लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए अलसी के बीजों को पीसकर चूर्ण बना लें। फिर इस चूर्ण को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच लें। रोज ऐसा करने से कुछ ही सप्ताह में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल हो जाएगा। खास बात यह है कि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, इसलिए जिन लोगों को डाइजेशन की समस्या है, उन्हें दोगुना फायदा मिलेगा।
एक चुटकी दालचीनी से होगा कमाल

इन आसान तरीकों से कंट्रोल में लाएं हाई कोलेस्ट्रॉल

आयुर्वेद एक्सपर्ट की मानें तो कोलेस्ट्रोल घटाने के लिए दालचीनी भी रामबाण है। यह एक मसाला है और अधिकतर घरों में आसानी से मिल जाता है। दालचीनी स्टिक को पीसकर चूर्ण बना लें और एक चुटकी मसाला पानी के साथ रोज लें तो कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से कम होता है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह एक मसाला है और ज्यादा मात्रा में सेवन न करें। अत्यधिक सेवन से नुकसान हो सकता है। चुटकी भर दालचीनी का ही प्रयोग करें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›