Report by : CWN Desk
Published at :
15 दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर के प्रथम दिवस पर शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री

देहरादून। योग एवं आयुर्वेद चिकित्सा को उत्तराखंड सरकार के द्वारा बढ़ावा देने की दिशा में लगातार बड़े प्रयास किए जा रहे हैं योग एवं आयुर्वेद चिकित्सा को अपनाकर जीवन को सहज और सरल बनाया जा सकता है। इसी कड़ी में उत्तराखंड शासन आयुष एवं आयुष शिक्षा अनुभाग के द्वारा सचिवालय परिसर उत्तराखंड देहरादून में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भवन के भूतल कक्ष में 15 दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर 23 जनवरी से लेकर 6 फरवरी 2023 तक चलेगा जिसके अंतर्गत आयुष एवं आयुष शिक्षा अनुभाग के द्वारा 7 चिकित्सा अधिकारी 7 फार्मेसिस्ट 3 पंचकर्म सहायक 2 योग अनुदेशक के साथ 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित कुल 24 लोगो को तैनात किया गया। जानवर शिविर का आयोजन सोमवार से शुक्रवार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा जिसमें योग अनुदेशकों एवं पंचकर्म सहायकों के द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाने हेतु क्रिया कराई जाएंगी। साथ ही चिकित्सा अधिकारियों द्वारा बीमारियों के लिए परामर्श का कार्य किया जाएगा। इस 15 दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर के प्रथम दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं शिविर में पहुंचे जहां पर उन्होंने पंचकर्म सहायक मामराज कैंतुरा, नीरज बिलज्वाण तथा अंजना काला के द्वारा कटिवस्ति देने का पूर्ण जायजा लिया। इसके पश्चात चिकित्सा अधिकारियों एवं योग अनुदेशकों से भी विचार विमर्श किया। गौरतलब है कि उत्तराखंड के अंदर योग एवं आयुर्वेद चिकित्सा को एक बार फिर से नए आयाम पर स्थापित करने हेतु सरकार द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा आमजन को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›