Connect with us

देहरादून

हिंदू बनकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून विकास नगर का मामला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू
देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदल कर एक हिंदू महिला को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर सेलाकुई पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सेलाकुई क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला ने थाने में आकर आपबीती बताई। उसने कहा कि महबूब खान नाम के व्यक्ति ने अपना हिंदू नाम बताकर पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपित युवक ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया है।
पीड़िता की शिकायत पर सेलाकुई पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देशों के अनुसार आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपित युवक महबूब खान निवासी रायपुर को मिलन चौक सेलाकुई से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष शैंकी चौधरी ने बताया कि आरोपित के बारे में और जानकारियां भी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीबीएस की फर्जी डिग्री से सरकारी अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी की नौकरी पाने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

Select Language

Advertisement