देहरादून

देहरादून में भाजपा पार्षद के परिवार को खाना खिलाकर बेहोश किया, लाखों के गहने चोरी

देहरादून में भाजपा पार्षद के घर घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर लाखों के गहने चोरी किए। अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी।

देहरादून: राजधानी देहरादून के बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया और लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी और उसके साथियों की तलाश में सघन अभियान शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्षद की बेटी मेघ ने करीब 20 दिन पहले ही दिल्ली से नेपाल मूल के एक व्यक्ति को घरेलू कामकाज के लिए रखा था। मंगलवार रात घरेलू सहायक ने रात के भोजन में कोई जहरीला या नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही परिवार के सभी सदस्य अचेत हो गए। इसके बाद आरोपी घर में रखी अलमारी से लाखों के सोने के गहने समेटकर अपने साथियों संग मौके से रफूचक्कर हो गया।
सुबह जब परिवार के सदस्यों को होश आया, तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और अस्वस्थ सदस्यों को अस्पताल पहुंचाया। पार्षद अमिता सिंह की स्थिति को देखते हुए उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपी और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या यह साजिश पहले से रची गई थी या अचानक अंजाम दी गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी