Connect with us

देहरादून

छिद्दरवाला में हरीश रावत ने तली पकौड़ियां, रामू ढाबे पर चुस्की संग ताजा की यादें

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पूर्व सीएम हरीश रावत ने छिद्दरवाला में रामू पकौड़े वाले की दुकान पर रुककर खुद पकौड़ियां तलीं और चाय की चुस्की के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत की।

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। रायवाला के पास छिद्दरवाला स्थित एक स्थानीय ढाबे पर पहुंचकर उन्होंने न केवल चाय और पकौड़ी का स्वाद लिया, बल्कि खुद कढ़ाई के पास खड़े होकर पकौड़ियां भी तलीं। उनके इस सहज और जमीनी अंदाज की चर्चा पूरे इलाके में खूब हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार दोपहर देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। छिद्दरवाला पुलिस चेकपोस्ट के समीप प्रसिद्ध ‘रामू पकौड़े वाले’ के ढाबे को देखकर वह अचानक अपनी गाड़ी रोककर अंदर चले गए। वहां उन्होंने बिना किसी औपचारिक झिझक के स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
इसके बाद हरीश रावत ने खुद पकौड़े तलने वाला झारा हाथ में लिया और ढाबा संचालक के साथ पकौड़ियां तलने लगे। पकौड़े तलने के बाद उन्होंने वहीं बैठकर गरमा-गरम पकौड़ियों का स्वाद लिया और चाय की चुस्की ली। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ पुरानी यादें साझा कीं और क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
हरीश रावत ने इस खास पल की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, “वाह रे रामू, तेरे पकौड़े। यहां पकौड़ी खाई, चाय-नाश्ता किया और पुरानी यादें भी ताज़ा हो गईं।” उन्होंने आगे लिखा कि अपनों के बीच बैठकर चाय की चुस्की और पकौड़ी का स्वाद ही अपनेपन की सच्ची मिठास है।

Select Language

Advertisement