Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में खोलेंगे हिंदू बचाओ मोर्चा कार्यालयः नरसिंहानंद

कैलाशानंद और मदनी की मुलाकात पर यति ने जताया विरोध

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के देवबंद के अरशद मदनी के साथ मुलाकात को शिव शक्ति धाम डासना पीठाधीश्वर एवं श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा कि उनकी ओर से हिंदुओं
की रक्षा और उनकी आवाज उठाने के लिए हरिद्वार में हिंदू बचाओ मोर्चा का कार्यालय खोला जाएगा।

बृहस्पतिवार को हरिद्वार सर्वानंद घाट में स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर
स्वामी कैलाशानंद गिरी की ओर से देवबंद के अरशद मदनी से मंदिर में बुलाना धर्म द्रोह है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›