Connect with us

नई दिल्ली

दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। सुभाष नगर निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मित्र एक युवती ने मौहल्ला अल्लीखां के अजीम रहमान नामक युवक से उसकी मुलाकात कराई, जो कि दोस्ती में बदल गई। कुछ दिन बाद अजीम ने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की।

यह भी पढ़ें 👉  कश्मीर में तनाव: खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे हजारों लोग, प्रदर्शन जारी

आरोप है कि इसके बाद अजीम शादी करने का भरोसा दिलाते हुए उक्त युवती को अलग-अलग होटलों में ले गया और शारीरिक संबंध स्थापित किये। ऐतराज करने पर शादी करने का पूरा भरोसा दिलाया, लेकिन कोर्ट मैरिज कै कहने पर टालमटोल करने लगा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर अजीम ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दस हजार रुपये लेकर गर्भपात कराने की बात कही, लेकिन अजीम की बात न मान युलती ने बीती 2 जनवरी को निजी अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट ढूंढते समय करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

आरोप है कि युवती के बुलावे पर अजीम नहीं आ रहा है और अजीम की माँ युवती को चरित्रहीन बता रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अजीम रहमान के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement