Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

खून की होली, युवकों पर तलवारों से हमला, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कनखल क्षेत्र की घटना, बुलेरो सवार शराब के नशे में युवकों ने मचाया उत्पात

हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र में होली के दिन कुछ युवकों में तलवारबाजी कर खून से होली खेलने का प्रयास किया। कई लोगों को चोट आई हैं। इसका वीडियो सामने आया है। जगजीतपुर क्षेत्र में युवक तलवार लेकर एक दूसरे पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना में पीड़ित अंकित सैनी की उंगली कट गई है। बचाव में आए अन्य 2 लोग भी घायल हुए हैं। पीड़ित की ओर से जगजीतपुर चौकी में तहरीर दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
पीड़ित अंकित सैनी ने बताया की शाम को सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी आई। जिसमें 10 लोग थे। अभी ने शराब पी हुई थी, आते ही अंकित को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे जब आस-पड़ोस के लोगों ने इन्हें गाली देने से मना किया तो एक नए अपनी कमर में लगाई हुई तलवार को निकालकर जान से मारने की नियत से अंकित के सिर के ऊपर वार किया। जिससे अंकित ने सर के ऊप हाथ रखा तो उसके तलवार के वार से अंकित की कट गई। मौके पर बचाने लगे नकुल राजपूत पर भी तलवार से वार किया, जिससे नकुल पर भी तलवार के बाहर से बाजू में गंभीर चोट आई और तीन उंगलियां तलवार पकड़ते कट गई। तलवार मारते हुए सभी सीसीटीवी कैमरे में हुए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement