Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

सरकारी स्कूलों में माध्यमिक कक्षाओं की गृह परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के बाद मंगलवार को टाइम टेबल जारी
देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक कक्षाओं की गृह परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के बाद मंगलवार को टाइम टेबल जारी कर दिया गया।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी। सुबह की पाली में कक्षा छह, सात और आठवीं की परीक्षाएं होंगी। जबकि दूसरी पाली में नवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा होगी। एससीईआरटी से तैयार परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को सभी सीईओ को मुहैया करा दिया गया है। जिला स्तर पर इन्हें प्रिंट कराया जाएगा। इसके लिए सभी अफसरों को परीक्षाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में गूंजा हल्द्वानी के जीवन जोशी का नाम – पोलियो को मात देकर बनाई कला की अनोखी पहचान

Select Language

Advertisement