Report by : CWN Desk
Published at :
कल देहरादून में गृहमंत्री अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

एफआरआइ में आयोजित पुलिस साइंस कांग्रेस में शामिल होंगे गृह मंत्री

देहरादून। सात अक्टूबर को एफआरआइ में आयोजित पुलिस साइंस कांग्रेस में पहुंच रहे गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
बीते गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सुरक्षा प्रबंध की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सजग एवं सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाए। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वांइट को छोड़ा जाए। सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गृह मंत्री के कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
इस दौरान किसी को भी उक्त क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं होगी। अगर किसी ने ड्रोन के माध्यम से कार्यक्रम की कवरेज करनी है तो उसे पहले अनुमति लेनी पड़ेगी। इस दौरान एडीजी ला एंड आर्डर एपी अंशुमान, आइजी गढवाल रेंज करन सिंह नगन्याल, डीआइजी इंटेलिजेंस दलीप सिंह कुंवर भी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›