Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची पूर्णागिरि घटना स्थल, मृतको के परिजनों को दी सांत्वना तो घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर- टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना की सूचना पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या घटना स्थल पहुंची। उन्होंने उपजिला चिकित्सालय जा घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना व मृतको के परिजनों से मिल उन्हें सांत्वना दी, उन्हें सरकार द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा दिया, साथ ही जिलाधिकारी से वार्ता कर उन्हें इस घटना की विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने माँ पूर्णागिरि से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहां पंचायत की खुली बैठक में तय हुई किन्नरों के बधाई की रकम, मनमानी वसूली पर लगी लगाम
घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश

बता दे कि टनकपुर स्थित ठूलीगाड़ पार्किंग में आज हुए हादसे में कुछो की मौके पर ही मृत्यु हो गई तो कुछ गंभीर घायल हो गए जिनका उपचार उपजिला चिकित्सालय में चल रहा है। अत्यधिक गंभीर घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सभी मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले बताए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ में 45 किलो वजनी रुद्राक्ष धारण किए बाबा गीतानंद गिरी महाराज, आप भी सुनें बाबा की बात
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement