Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का विरोध करने पर पत्नी की पिटाई, सलमान पर केस

पिथौरागढ़ में प्रेमी जोड़े ने विषैला पदार्थ गटक कर जान देने की कोशिश की। शादी के प्रस्ताव और परिजनों के विरोध के बीच घटी घटना। जिला अस्पताल में चल रहा उपचार।

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ गटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कनालीछीना विकासखंड की 18 वर्षीय युवती और घाट क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है, जबकि युवक जेसीबी ऑपरेटर के रूप में कार्य करता है। बताया जा रहा है कि युवक ने युवती के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था, लेकिन किन्हीं कारणों से युवती ने मना कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि इस घटना से ठीक पहले पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी की थी। परिजनों की असहमति के चलते शुक्रवार को पिथौरागढ़ कोतवाली में दोनों को समझा-बुझाकर घर भेजा गया था। कोतवाली से बाहर निकलते ही नगर निगम के समीप दोनों ने यह घातक कदम उठा लिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जैसे ही युवक-युवती की हालत बिगड़ी, वहां मौजूद परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर उपचार मिलने के कारण वर्तमान में दोनों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि काउंसलिंग के तुरंत बाद ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›