Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत

देवप्रयाग: टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र के मूल्या गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस थाना देवप्रयाग को इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। एसडीआरएफ टीम के निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में टीम ने 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर कार तक पहुंच बनाई। कार में फंसा व्यक्ति पहले ही दम तोड़ चुका था।


मृतक व्यक्ति की पहचान देवेंद्र कुमार गुर्जर (26 वर्ष) निवासी हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पीपल कोटि से ऋषिकेश जा रहा था तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›