Connect with us

हरिद्वार

एचआरडीए ने हरिद्वार भगवानपुर क्षेत्र में आधा दर्जन कालोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कार्रवाई से हड़कंप, दोबारा से ऐसा करने पर उपाध्यक्ष ने दी चेतावनी
हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की ओर से भगवानपुर क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से काटी गई आधा दर्जन कालोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा से ऐसा किया गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। इससे पहले प्राधिकरण सात कलोनाइजर के खिलाफ मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा चुका है।
कृषि भूमि पर बिना औपचारिकताएं पूरी किए और एचआरडीए से अनुमति लिए बगैर भगवानपुर में बड़े पैमाने पर कालोनियां विकसित की जा रही है। लोगों को सस्ते प्लाट का झांसा दिया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलने पर एचआरडीए की टीम भगवानपुर में कई कलोनाइजर की ओर से विकसित की जा रही कालोनियों में पहुंच गई।
यहां पर मौजूद राकिब, नवीन खुराना, टिंकू प्रधान, सम्राट शर्मा, विक्की, लक्ष्य एवं निर्भय जैन से कालोनियों के कागजात दिखाने के लिए कहा लेकिन उनकी ओर से मौके पर किसी तरह के कागजात नहीं दिखाए गए। पूर्व में भी एचआरडीए की ओर से चेतावनी दी गई थी लेकिन उनकी ओर से रात दिन निर्माण कार्य जारी रखा। जिस पर सात कालोनियों को ध्वस्त कर दिया गया है। एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि यदि दोबारा से किसी ने बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पिछले दिनों ही प्राधिकरण ने मंगलौर कोतवाली में भी ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement