Connect with us

देहरादून

पत्नी को प्रेमी संग होटल में रंगेहाथ पकड़ा, पति ने कराया हंगामा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्र के तपोवन स्थित एक होटल में उस समय हंगामा मच गया जब गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार युवक को काफी समय से पत्नी के व्यवहार पर शक था। संदेह दूर करने के लिए उसने एक प्राइवेट जासूस की मदद ली। जासूसी टीम ने पत्नी की गतिविधियों पर नज़र रखनी शुरू की और तीन अक्टूबर की शाम सूचना दी कि महिला तपोवन के एक होटल में अपने प्रेमी के साथ मौजूद है।
पति तुरंत जासूस और पुलिस को साथ लेकर होटल पहुंचा और पत्नी को गाजियाबाद निवासी प्रेमी संग कमरे में पकड़ लिया। इस दौरान होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।
लेकिन सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पत्नी ने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। उसने प्रेमी के साथ ही रहने की ज़िद पर अड़ी रही। इस पर मामला और गंभीर हो गया।
घटना की जानकारी थाना मुनि की रेती में दी गई। थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते को कटघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि होटल परिसर में भी भारी भीड़ और अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement