Report by : CWN Desk
Published at :
पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत, अफजलगढ़ से जा रहे थे देहरादून

बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी दम्पति हरिद्वार में डीसीएम की चपेट में आए

हरिद्वार। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर डीसीएम वाहन की चपेट में आकर बिजनौर निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा पुराना एआरटीओ तिराहा के पास हुआ। दोनों अफजलगढ़ से देहरादून जा रहे थे। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
पुलिस ने बताया कि बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी अफसर अहमद और उसकी पत्नी जीनत शुक्रवार को बाइक पर देहरादून जा रहे थे। हरिद्वार पहुंचने पर पुराना एआरटीओ तिराहा के पास बगल से गुजर रहे एक डीसीएम वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। उनकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके आधार कार्ड के माध्यम से दोनों की शिनाख्त कराई और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। तहरीर आने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›