नई दिल्ली

यहां की फैक्ट्री से पकड़ा पांच टन प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, सील

बिना लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री, 5 लाख का जुर्माना भी लगाया
रुद्रपुर।
प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सिडकुल की एक फैक्टरी में छापा मारकर सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे तैयार कैरी बैग के ढेर पकड़ा है। टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया है। फैक्टरी स्वामी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
सोमवार की शाम एसडीएम प्रत्यूष सिंह, आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट की अगुवाई में नगर निगम और प्रशासन की टीम ने सिडकुल सेक्टर सात स्थित जय दुर्गा पैकर्स फैक्टरी में छापा मारा। टीम ने फैक्टरी में पहुंचते ही फैक्टरी का मुख्य गेट बंद करा दिया। फैक्टरी में लगाई गई आधा दर्जन मशीनों पर 15 श्रमिक सिंगल यूज प्लास्टिक से कैरी बैग और दूसरे पैकेजिंग उत्पाद बना रहे थे।
फैक्टरी के भीतर जगह-जगह पर सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे तैयार कैरी बैग के ढेर लगे हुए थे। सूचना पर सीडीओ विशाल मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और प्रदूषण बोर्ड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि फैक्टरी से करीब पांच टन प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे तैयार कैरी बैग बरामद हुए हैं। प्रतिबंधित सामग्री को नगर निगम ने जब्त कर लिया है और फैक्टरी को प्रशासन ने सील कर दिया है।
प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि फैक्टरी में वेस्ट प्लास्टिक को रिसाइकिल कर दाना तैयार किया जाता था। इसके बाद दाने की सप्लाई दूसरी जगहों पर होती थी लेकिन हाईकोर्ट की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। बताया कि वर्तमान में फैक्टरी के पास कोई लाइसेंस नहीं है। इस फैक्टरी को एक्ट के तहत बंद करने के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी