Connect with us

नई दिल्ली

लिवइन में युवती गर्भवती, प्रेमी ने शादी के लिए रखी धर्म बदलने की शर्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवती ने धर्मानांतरण से किया इंकार तो युवक छोड़कर चला गया, मुकदमा दर्ज
देहरादून
। देहरादून में प्रेमिका के धर्मातांतरण नहीं करने पर समुदाय विशेष के युवक के प्रेमिका को गर्भगती कर छोड़कर जाने का मामला सामने आया है। युवती समुदाय विशेष के युवक के साथ लिवइन में थी। युवती ने युवक के खिलाफ पटेल नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


युवती के मुताबिक समुदाय विशेष के युवक के साथ रहती थी। दोनों के बीच प्यार था और युवक ने शादी करने का वादा कर उसका यौन शोषण किया। वह गर्भवती हो गई। युवती ने जब शादी की बात कही तो युवक ने धर्मानांतरण करवाने का दबाव बनाया। युवती ने इंकार किया तो युवक उसे गर्भवती हाल में
छोड़कर चला गया। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग के सचिव ने भीमताल का स्थलीय निरीक्षण किया


युवक व उसके पिता और भाई के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया है इंस्पेक्टर पटेलनगर कोतवाली सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है कि वह पिछले डेढ़ वर्ष से नौशाद कुरैशी के साथ संस्कृति लोक कालोनी में लिव इन में रहती थी। नौशाद ने उससे शादी करने का वादा किया था। यौन शोषण में कई बार उसका गर्भपात कराया। नौशाद ने उसकी पिटाई की और छोड़कर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नगर निकायों की योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए बनेगा वाटर सेनिटेशन मिशन, डीएम की अध्यक्षता में जांच होगी

Select Language

Advertisement