Connect with us

राजनीति

लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की दौड़ में नहीं मैं : यशपाल आर्य

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा- प्रदेश की पांचों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे

काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नैनीताल-यूएसनगर या अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की दौड़ में नहीं हैं। वह प्रदेश की पांचों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
कुमाऊं मंडल के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचे यशपाल आर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का एजेंडा सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, विकास और संस्कृति है। आर्य ने कहा कि भाजपा देश को बांटने की कोशिश कर रही है। लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। वैमनस्यता को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश में कमजोर तबका डरा-सहमा है। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
आर्य ने दावा किया कि मौजूदा हालात में पूरा देश कांग्रेस की ओर देख रहा है। लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं के सवाल पर आर्य ने कहा कि वह टिकट की दौड़ में शामिल नही हैं। वह चाहते हैं कि उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर वह कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करें और सभी सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में भूमिका निभाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement