Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
आईएएस बनना चाहते है गुनियालेख के दीपक

इण्टर में दीपक ने प्रदेश में पाई है 24 वी रैंक
शिक्षकों सहित अन्य ने दी बधाइयां
प्रदेश में ब्लॉक व जिले का किया नाम रोशन

धानाचूली(नैनीताल)। प्रदेश में इंटरमीडिएट की मैरिट सूची में 24 स्थान लाकर नैनीताल जिले के धारी विकास खण्ड के पीबी पोड़ियाल जीआईसी गुनियालेख के छात्र दीपक सुयाल ने अपने माता पिता , शिक्षकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपक ने 92.60 फीसदी अंक लाकर प्रदेश की सूची में 120 वे क्रमांक में 24 वा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने हिंदी में 86, गणित 97, भौतिक विज्ञान,93,रसायन विज्ञान 95 जबकि अंग्रेजी में 92 अंक प्राप्त किये है। गुनियालेख से 17 किलोमीटर दूर कालागड़ी में रहने वाले दीपक ने बताया उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। अभी वह जेई एडवांस की तैयारी कर रहे है।

दीपक ने बताया उनके पिता महेश चंद्र सुयाल खेती करते है,जबकि माता रेखा देवी उनका हाथ बटाती है।उनका एक बड़ा भाई ललित सुयाल है। उन्होंने व उसके दोस्त मोहित ने पढ़ाई में मदद की थी। दीपक अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, भाई, दोस्त व शिक्षकों को देते है।

उधर इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नारायणसिंह मेहरा, गणित के शिक्षक अमर सिंह बिष्ट, गौरीशंकर कांडपाल सहित अन्य शिक्षकों, खण्ड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, विधायक रामसिंह कैड़ा, जिपंस संजय पांडे, प्रमुख आशारानी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता कालागड़ी के ग्रामप्रधान व क्षेत्रवासियों ने बधाई देते उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›