Connect with us

उत्तराखण्ड

एमडीडीए उपाध्यक्ष बने आईएएस बंशीधर तिवारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

14 आईएएस व पीसीएस अफसरों के तबादले

देहरादून। राज्य सरकार ने 14 आईएएस व पीसीएस अफसरों के तबादले करते हुये राजधानी में अब एमडीडीए की कमान आईएएस अफसर बंशीधर तिवारी को सौंपी है। तिवारी से एमडी जीएमवीएन व निदेशक पंचायती राज का जिम्मा वापस लिया गया है। इनके कामकाज व जनता में इनकी बेहतर छवि को राज्य सरकार ने तव्जजो दी है।
मेहरबान सिंह बिष्ट से आयुक्त खाध का काम काज लेते हुये आईएएस बृजेश संत को खाध्य आयुक्त का कामकाज दिया गया है।आईएएस आनंद स्वरूप को निदेशक पंचायती राज की कमान सौंपी गई है। नंदन कुमार को संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी बनाया गया है आशीष भटगांई को निदेशक मंडी परिषद रूद्रपुर का काम सौंपा गया है। निधि यादव को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है।विनोद गिरी गोस्वामी को एम़ी जीएमवीएन बनाया गया है। बीएल फिरमाल को निदेशक समाज कल्याण के पद से हटाय़ा गया है। अरूपेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव कार्मिक का कामकाज हटाया गया है। मोहन सिंह बर्निया सचिव एमडीडीए से सचिव रेरा का कामकाज हटाते हुये सुंदर लाल सेमवाल को सचिव रेरा का कामकाज सौंपा गया है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement