Report by : CWN Desk
Published at :
दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से उत्तराखंड परिवहन विभाग वसूलेगा ग्रीन सेस

फास्टैग से कटेगा सेस, टैक्स न देने वालों के खिलाफ एएनपीआर कैमरों की मदद से कार्रवाई की जाएगी

काशीपुर। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों से परिवहन विभाग ग्रीन सेस वसूलेगा। जो फास्टैग से कटेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टैक्स न देने वालों के खिलाफ ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकगनिशन (एएनपीआर) कैमरों की मदद से कार्रवाई भी की जाएगी।
राज्य में ग्रीनसेस वसूली का प्रस्ताव तैयार हो चुका है, जिसके तहत व्यावसायिक और बाहरी राज्यों से उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने वाले हर निजी वाहन से भी सेस वसूला जाएगा। यह राशि 30 से 60 रुपये होगी, जो एक बार वाहन के प्रवेश करने पर फास्टैग खाते से कटेगी।
ग्रीन सेस की यह कटौती केवल 24 घंटे के लिए वैध होगी। यानी 24 घंटे के बाद राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहन को दोबारा यह राशि देनी होगी। जो वाहन स्वामी ग्रीनसेस नहीं देंगे, उनके वाहनों पर एएनपीआर कैमरों की मदद से कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›