नई दिल्ली

आईएएस की पत्नी ने आत्महत्या की, गैंगस्टर के साथ 8 माह पहले भाई गई थी, आत्महत्या की वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। गुजरात के आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस के मुताबिक उसने सुसाइड से पहले खुद को बेकसूर बताते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के नाम पत्र भी लिखा है। बता दें कि आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार की पत्नी आठ महीने पहले अपने गैंगस्टर दोस्त के साथ भाग गई थी।
एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि बीते शनिवार को जब सूर्या गांधीनगर में मौजूद अपने घर लौटी तो आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार के सुरक्षाकर्मियों ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया, जिससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। इसके बाद उसे यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
बता दें कि तमिलनाडु के रहने वाले 2005 बैच आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार वर्तमान में गुजरात विद्युत नियामक आयोग (जीईआरसी) में सचिव के पद पर तैनात हैं। मामले में गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि सूर्या आठ महीने से तमिलनाडु में अपने दोस्त राजा के साथ रह रही थी। राजा हत्या का दोषी है। 
पुलिस के मुताबिक दोनों साथ मिलकर एक व्यवसाय शुरू करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया तो उनकी योजना फेल हो गई। जबकि सूर्या को हत्या के दोषी को शरण देने के लिए आरोपी बनाया गया था। इसके अलावा, वह एक बच्चे के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी थी और तमिलनाडु पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
एसपी वासमसेट्टी ने कहा, व्यवसाय में हुए नुकसान को कवर करने और कानूनी खर्चों को पूरा करने के लिए, उसने अपनी संपत्ति लक्ष्मी नाम की एक महिला को बेच दी। इसके बाद वह बेंगलुरु चली गई और शेफ बनने के लिए एक कोर्स में दाखिला लिया। जब सूर्या ने लक्ष्मी से कोर्स की फीस भरने में मदद करने का आग्रह किया, तो उसने इनकार कर दिया और सूर्या से अपनी बची हुई संपत्ति बेचने को कहा। इसके बाद सूर्या ने कथित तौर पर मदुरै में लक्ष्मी के बेटे का अपहरण करवा दिया, जिसके लिए दो सप्ताह पहले उसके और चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पत्र में उसने दावा किया कि उसे दोनों मामलों में झूठा फंसाया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी