Connect with us

नई दिल्ली

कोटद्वार और गोपेश्वर में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय, नहीं लगानी होगी देहरादून की दौड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। गढ़वाल लोकसभा के गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलेंगे। गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने यह मामला विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर के समक्ष उठाया। विदेश मंत्री ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बलूनी ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से उत्तराखंड के छात्रों और नौजवानों को सुविधा होगी। उत्तराखंड के मेधावी छात्र और होनहार युवा वैश्विक स्तर पर दखल रखते हैं। वे अपने क्षेत्र में पासपोर्ट बनवा सकेंगे। उन्हें दूर के पासपोर्ट कार्यालय जाने से होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी और समय व धन की बचत होगी।
बलूनी ने कहा कि पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने, उनकी अपेक्षा और आकांक्षाओं को पूरा करने का है। बकौल सांसद, विदेश मंत्री ने उनके अनुरोध को सकारात्मक रूप में लिया है और भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही मंत्रालय इस कार्रवाई करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement