Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
ऐसे विद्यालय चिन्हित करें जहां साय: 4 बजे के बाद वाहन पार्क हो सकते हैं: जोशी

डीएम पिथौरागढ़ ने शहर में पार्किंग व्यवस्था के संबंध में एक आयोजित की बैठक

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ शहर में पार्किंग व्यवस्था के संबंध में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी
नगरपालिका से उनके द्वारा संचालित पार्किंग्स स्थल की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शहर में स्थापित पार्किग्स स्थल को पूर्णतया उपयोग में लाया जाय, जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग एवम एआरटीओ को निर्देश दिए कि ऐसे वाहन जो पार्किंग स्थल की बजाय ईधर उधर सड़कों में खड़े रहते हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि जनपद में ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर यह देखें कि किन विद्यालयों में मैदान है ऐसे बड़े मैदानों के विद्यालयों में साय:04:00 बजे के बाद यदि वाहन पार्क हो सकते है तो इस पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के जिन बारातघरो में उनकी अपनी पार्किंग नही है तो वे अपनी पार्किंग की व्यवस्था हेतु  आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें यदि सड़क पर बारातघरों से सम्बन्धित वाहन पाए जाते है तो उन पर आवश्यक कार्यवाही करें। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, एआरटीओ, नगरपालिका व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›