Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
वन पंचायतों के नक्शे, खसरे, खतौनी एवं सीके 53 आदि अभिलेख वन पंचायत की साइट पर कराएं अपलोड: डीएम

पिथौरागढ़। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में गठित वन पंचायतों के नक्शे ,खसरे , खतौनी एवं सीके 53 आदि अभिलेख वन पंचायत की साइट पर अपलोड किये जाने हैं! जिसके संबंध में जिलाधिकारी रीना जोशी ने संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में एक आवश्यक बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये! उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन वन पंचायतों के अभिलेख अभी तक वन पंचायत की साइट में अपलोड नही हो पाये है, सम्बन्धित अधिकारी उन वन पंचायतों के संबंधित अभिलेखों को डीएफओ कार्यालय को यथाशीघ्र उपलब्ध करा दें ताकि डीएफओ कार्यालय द्वारा संबंधित अभिलेखों को वन पंचायत की साइट पर अपलोड किया जा सके!
अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि जनपद में गठित 1566 वन पंचायतों में से 18 वन पंचायतों के नक्शे, 22 वन पंचायतों के खसरे, 343 वन पंचायतों की खतौनी तथा 57 वन पंचायतों के सीके 53 अभिलेख वन पंचायत की साइट में अपलोड होने अवशेष रह गये हैं। बैठक में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य व अनिल शुक्ला, उप प्रभागीय वन अधिकारी ज्वाला प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›