Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
तहसील स्तर पर भी 24×7 घंटे आपदा परिचालन केंद्र से बनाए रखें संपर्क: भंडारी

चम्पावत डीएम ने मानसून काल के दृष्टिगत मुख्यालय स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण
चम्पावत।
मानसून काल के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा मुख्यालय स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने आपदा केन्द्र में आने वाली प्रत्येक सूचना के अंकन हेतु बनाए गए पंजीका का निरीक्षण कर तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मौसम की जानकारी के अनुसार सुरक्षा के दृष्टिगत सभी कार्मिक अलर्ट मोड में रहें। प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना को पंजिका में दर्ज करते हुए तत्काल संबंधित को सूचित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पाण्डे को निर्देशित किया कि जिले के जिस भी क्षेत्र से सूचना प्राप्त होती है,प्रत्येक सूचना पर तत्काल व त्वरित रूप से कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारी से वार्ता कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाय, आपदा की घटना पर तत्काल रिस्पॉन्स हो,यह सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि घटने वाली प्रत्येक घटना की सूचना तत्काल दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभाग को देने के साथ उस संबंध में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाए। इसके साथ-साथ तहसील स्तर पर भी निर्मित कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क में रहें व तहसीलों में वर्षा का डाटा वह घटना को नियमित अंतराल पर एकत्रित कर स्थिति पर त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही वर्षा से नदी नालों गधेरों में जलभराव एवं जनपद में बारिश से  जलभराव की स्थिति होने की संभावनाओं को देखते हुए अपने पूरे संसाधनों के साथ अलर्ट मोड पर रहते हुए सतर्कता बरतें। तहसील स्तर पर भी 24×7 आपदा परिचालन केंद्र से संपर्क बनाए रखें। इसमे किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही ना बरती जाए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›