Report by : CWN Desk
Published at :
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य संपत्ति अधिकारी नव निर्मित वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया

पिथौरागढ़- संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य संपत्ति अधिकारी उत्तराखंड शासन प्रताप सिंह शाह ने जनपद के पिथौरागढ़ में टकाना में स्थित नव निर्मित वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वेयर हाउस का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है जो कि प्रसन्नता का विषय है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं राज्य संपत्ति अधिकारी नव निर्मित वेयरहाउस का स्थलीय निरीक्षण किया

वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपेट रखी जायेगीं।

उन्होंने अपर जिला अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयरहाउस पर बोर्ड चस्पा करने का कार्य शीघ्र पूर्ण करवा लिया जाय तथा वेयरहाउस निर्माण की प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर दी जाय। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि वेयर हाउस में चहार दीवारी, सीसीटीवी कैमरे लगाने आदि अवशेष कार्यों का स्टीमेट शीघ्र शासन को प्रेषित कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस प्रांगण में ट्रक आदि बड़े वाहन आसानी से पहुंच सके इसके लिए वेयरहाउस प्रांगण व मार्ग को व्यवस्थित बनाया जाय।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, ईई लोक निर्माण विभाग एमसी तिवारी, तहसीलदार पंकज चंदोला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय हंसा दत्त पांडे आदि उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›