Report by : CWN Desk
Published at :
दुनियाँ में आया हूँ तो…

दुनियाँ में
आया हूँ तो,
औरों के खातिर
जी लूँ,
अपनों के
काम आऊँ,
गैरों की खातिर
मर लूँ,
सूरत को
मेरी गढ़ना,
ईश्वर के
हाथ में था,
दिल अपने
हाथ में है,
इसको तो
अच्छा(सच्चा)
कर लूँ।

  • देवेश द्विवेदी ‘देवेश’
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›