Report by : CWN Desk
Published at :
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल मुआवजा दे अधिकारी: विधायक कैड़ा


ओलावृष्टि से भीमताल विधानसभा में हुआ भारी नुकसान
धानाचूली(नैनीताल)। बीते तीन-चार दिन से हो रही है ओलावृष्टि और बारिश से क्षेत्र के बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। वही ओलावृष्टि और बारिश के चलते आडू ,पल्म, खुमानी, और मटर को भारी नुकसान पहुंच गया है । जिसके चलते भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, रामगढ़, ओखलकांडा व भीमताल के किसानों को जल्दी मुआवजा देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है । विधायक कैड़ा ने बताया कि उनके द्वारा जिले के उद्यान व कृषि विभाग को निर्देशित किया गया है कि नुकसान का जायजा लेकर तत्काल किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करें। जिससे किसानों को फौरी तौर पर राहत मिल सके। वही लोनिवि अधिकारियों को भी दूरभाष पर निर्देशित करते हुए विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़े मोटर मार्ग को जल्दी सुचारू करने के निर्देश दिए । विधायक ने अधिकारियों को राज्य सरकार व विधायक निधि से हो रहे विकास कार्यो को गुणवत्ता पूर्वक यथाशीघ्र समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›