Connect with us

नई दिल्ली

डाठ, नौकुचियाताल एवं पहाड़पानी में एटीएम खोले सरकार : समाजसेवी बृजवासी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल(नैनीताल)। भीमताल क्षेत्र के समाजसेवी पूरन बृजवासी ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड एवं सासंद अजय भट्ट को पत्र भेज कई क्षेत्रों में एटीएम खोलने की मांग की है।
बृजवासी ने बताया क्षेत्र के कई पर्यटन स्थलों एवं बाजारों में स्थानीय निवासियों, बैंक उपभोक्ताओं, व्यापारियों एवं पर्यटकों को रोज आए दिन एटीएम न होने से परेशानी उठानी पड़ती है। जिससे लोग काफी परेशान रहते हैं। इस समस्या को देख भीमताल नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी पिछले कई सालों से पिकनिक स्पॉट डाठ, नौकुचियाताल एवं पहाड़पानी आदि जगहों पर एटीएम खुलवाने हेतु बैंक विभाग, पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं माननीयों से मांग कर चुके है। उनकी मांग पर पूर्व जिला पर्यटन अधिकारी एवं स्टेट बैंक हेड ऑफिस ने उन्हें कार्यवाही का सकारात्मक जवाब भी दिया। जो कि कागजों में कार्यवाही गतिमान है पर धरातल पर एटीएम आज भी नहीं खुल सके। जिसको लेकर आज उन्होंने पुनः सासंद अजय भट्ट एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड को डाठ, नौकुचियाताल, पहाड़पानीएवं अन्य भीमताल विधानसभा अंतर्गत एटीएम विहीन बाजारों, चौराहों पर सर्वे कर बैंक संस्थाओं से एटीएम शीघ्र खुलवाने कि माँग की है l

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने धूमधाम से मनाया हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव, 101 किलो बूंदी लड्डुओं का लगाया भोग

Select Language

Advertisement