Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
सोमेश्वर की टीम ने जाना वन पंचायतो का हाल

वन पंचायत प्रबंधन सहित कई मुद्दों पर की चर्चा


द हंगर प्रोजेक्ट के तहत कार्यकर्ताओं ने धानाचूली क्षेत्र का किया भ्रमण

धानाचूली (नैनीताल)। सोमेश्वर(अल्मोड़ा) क्षेत्र में वन पंचायतों पर कार्य कर रही द हंगर प्रोजेक्ट के कार्यकर्ताओं की टीम धानाचूली पहुंचकर वन पंचायत प्रबंधन के संबंध में कई तरह की जानकारियो से रूबरू हुई।
मंगलवार को धानाचूली में पहुंची अल्मोड़ा सोमेश्वर से आई टीम ने वन पंचायत धानाचूली कि सरपंच हंसा लोधियाल से वन प्रबंधन पर कई तरह की जानकारियां प्राप्त की। वही वनों पर कार्य करने में आने वाली परेशानियां अन्य विकास कार्यो के बारे में भी जानकारियां दी गई । हंसा द्वारा वन क्षेत्र में किए गए कार्यों पर अपने कार्य अनुभव साझा करते बताया वन पंचायत को कैसे मजबूत बनाया जाता है। साथ ही ग्रामपंचायत, ग्राम समितियों पर भी चर्चा की गई। इस के अलावा जनता के बीच जाकर माइक्रोप्लान तैयार करना वन सरपंच व पंचों का ग्रामीणों के बीच प्रबंधन व एकजुटता, मनरेगा के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य वन विभाग के साथ समन्वय व कार्य करना, किन किन परेशानियों से वन पंचायत को गुजरना पड़ता है। उसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सुश्री हंसा ने बताया कि वर्तमान में उनके द्वारा वन क्षेत्र से हरी पत्तियों यानी चारापत्ती, कच्ची लकड़ी काटना पूरी तरह प्रबंधित किया गया है। इस दौरान पकड़े जाने पर जिसमें जुर्माना लिया जाना साथ ही पानी और वन क्षेत्र का आपसी समन्वय के बारे में भी उनके द्वारा जानकारियां दी गई । वही वन क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण को रोकने पर कार्यवाही करना , वन रक्षकों का मेहताना देना, मेहताने की व्यवस्था करना,वन क्षेत्र से आमदनी कैसे करना आदि इसके बारे में जानकारियां दी गई। वही कार्यकर्ताओ द्वारा कई सवाल किए गए जिनकी जानकारी भी दी गयी।


इस दौरान द हंगर प्रोजेक्ट से कमला भट्ट , सरपंच हंसा लोधियाल, हिमांशु आर्या प्रोजेक्ट मैनेजर ,उर्मिला, पुष्पा बोरा, वन पंच हरीश सिंह, लाल सिंह, खष्टि, हेमा, राधिका सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›