Report by : CWN Desk
Published at :
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट मंगलवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीसोदिया प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। सिसोदिया को सोमवार को अदालत में पेश किया गया था, सिसोदिया 22 मार्च तक ED की रिमांड में हैं। अदालत ने सोमवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सीसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी।

विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने सोमवार को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 3 अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी है। मामले में जमानत याचिका पर आज 21 मार्च 2023 को बहस होगी। सिसोदिया ने एक ट्रायल कोर्ट में अपनी जमानत याचिका में कहा कि उन्हें हिरासत में रखने का कोई सार्थक उद्देश्य पूरा नहीं होगा, क्योंकि सभी बरामदगी पहले ही की जा चुकी है। सिसोदिया ने यह भी कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बुलाए जाने पर वह जांच में शामिल हो गए हैं। इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›