Report by : कालू वर्मा
Published at : Updated at :
48 घंटे में मासूम दो बच्चों को सकुशल किया बरामद

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से 13 जनवरी  को दादूपुर गोविंदपुर कोतवाली रानीपुर निवासी शहाबुद्दीन पुत्र अली हसन द्वारा अपने पुत्र जुबेर उम्र 8 वर्ष व अन्य बालक अदनान पुत्र इंतजार उम्र 12 वर्ष के 12 जनवरी को समय 11:00 बजे  घर से बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में शिकायत दी गई।
प्रार्थनापत्र के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 14/23 धारा 363 भादवी दर्ज कर गठित की गई पुलिस टीम ने लगातार 48 घंटे की भागादौड़ी के बाद गुमशुदा बच्चों को रेगुलेटर पुल बहादराबाद के पास से सकुशल बरामद किया गया। सी.डब्लू.सी. के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की गई। परिजन द्वारा बच्चों की सकुशल बरामदगी पर हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›