Report by : CWN Desk
Published at :
एसआईटी करेगा पटवारी भर्ती पेपर लीक की जांच

12 लाख रुपये में एक अभ्यर्थी से हुआ था पेपर का सौदा
देहरादून। पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गठित एसआइटी सोमवार से जांच शुरू करेगी। पेपर लीक मामले में पेपर खरीदने वाले 35 अभ्यर्थियों के नाम सामने आ रहे हैं। एसटीएफ ने पटवारी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले का खुलासा करते हुए लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी और उनकी पत्नी समेत सात लोगों को गिरफ्तारी किया है।

पेपर लीक मामले में एसआइटी आज से शुरू करेगी जांच

परीक्षा आठ जनवरी को हुई थी। आरोपितों से 41 लाख की रकम भी बरामद की गई थी। अधिकारी की पत्नी ने ही परिचित पालीटेक्निक अध्यापक राजपाल के संग मिलकर प्रश्न पत्र का सौदा किया था। लक्सर और बिहारीगढ़ सहारनपुर में एक रिजार्ट में अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र रटाया था। एक अभ्यर्थी से आठ से 12 लाख रुपये में पेपर का सौदा किए जाने की बात सामने आ रही है। अब एसआईटी एसपी क्राइम रेखा यादव की नेतृत्व में गठित टीम इसकी जांच करेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›