Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बेरीनाग में प्रधानाध्यापक को दूसरे स्कूल भेजा तो बच्चों ने किया सत्याग्रह, जमा कराए अपने बस्ते

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अभिभावकों ने शिक्षक को वापस मूल स्कूल नहीं बुलाने पर उग्र आंदेालन की चेतावनी दी

पिथौरागढ़। बेरीनाग कनेड़ा प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को दूसरे स्कूल में भेजा तो आक्रोशित अभिभावकों और बच्चों ने सत्याग्रह शुरू कर दिया।
अभिभावक सभी बच्चों के बस्ते स्कूल में ही जमा कर आए हैं।
उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही शिक्षक को वापस मूल स्कूल नहीं लाया गया तो वे उग्र आंदेालन करेंगे। विकास खंड के कनेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक को दूसरे विद्यालय में शिक्षा विभाग के व्यवस्था पर भेजे जाने के आदेश की जानकारी के बाद वहां पढ़ रहे बच्चे व अभिभाव भड़क उठे। अभिभावक बच्चों के बस्ते स्कूल में ही जमा कर सत्याग्रह कर रहे हैं। सभी विद्यालय में पढ़ रहे 12छात्र-छात्राएं इस तरह की व्यवस्था से नाराज हैं।
अभिभावकों ने विभागीय अधिकारियों पर उनके भविष्य की चिंता नहीं करने का आरोप लगाते हुए यह सत्याग्रह शुरू किया है। कहा कि अगर शिक्षक की तैनाती मूल स्कूल में नहीं हुई तो वह खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर अनशन में बैठ जाएंगे। विरोध करने वालों में जिला पंचायत सदस्य नीमा देवी, भूपेन्द्र धामी, गोपाल सिंह,गोविंद सिंह, जगदीश बिष्ट, मान सिंह, भूपाल सिंह, चन्द्र राम शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement