Report by : CWN Desk
Published at :
भीमताल में पकड़ी बाघिन ने ही तीन महिलाओं को बनाया था निवाला

फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हुई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
(कमल जगाती) नैनीताल।
भीमताल क्षेत्र में तीन लोगों को अपना शिकार बनाने वाली आदमखोर पकड़ी गई बाघिन ही थी। मंगलवार को फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो गई है। कुछ दिन पूर्व पकड़ी गई बाघिन के सैंपल जांच के लिए देहरादून डब्ल्यूआईआई भेजे गए थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जांच के भेजे गए सैंपल तीनों घटनाओं में मिले सबूतों से मैच हो गए हैं। जिससे यह साफ हो गया कि जिस बाघिन को वन विभाग ने भीमताल में पकड़ था उसने ही तीनों लोगों को अपना शिकार बनाया था।
सात दिसंबर को भीमताल ब्लॉक के मलुवा ताल, नौ दिसंबर को पिनरो के तोक डोब और 19 दिसंबर को अल्चौना के ताडा गांव में आदमखोर ने दो महिलाओं और एक युवती को अपना शिकार बना लिया था। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। इलाके के स्कूल बंद कर दिए गए थे। कई दिनों तक पूरा इलाका दहशत में रहा। ग्रामीणों ने अपने मवेशियों को गोशाला तक भेज दिया था। आदमखोर के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा भी था। जिसके बाद से तीनों क्षेत्र में 15 पिंजरे, 109 कैमरे और 200 वन कर्मी तैनात किए गए। 25 दिसंबर को विभाग ने जंगलिया गांव से रात को एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज किया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›