Connect with us

नई दिल्ली

भीमताल में तहसील व उपकोषागार खोले सरकार :बृजवासी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल तहसील व उपकोषागार होने से स्थानीय जनता है परेशान

धानाचूली/भीमताल। जिला कार्यालयों की नगरी भीमताल में तहसील व उपकोषागार खोलने की माँग फिर एक बार जोर पकड़ने लगी है l जिसके लिए पिछले कई सालों से लगातार मांग की जा रही है।

भीमताल नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने बताया भीमताल में विकास भवन सहित जिला स्तर के अधिकतर विभागों के कार्यालय है । इसके अलावा भीमताल कई शिक्षण संस्थाओं के हब के रूप में आगे बढ़ रहा हैं l जिसके चलते इन कार्यालयों, विभागीय अधिकारियों एवं पेंशन उपभोक्ताओं को कोषागार से संबंधित कार्यो के लिए नैनीताल के बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं। जिस कारण भीमताल विकास भवन आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है। ठीक उसी प्रकार भीमताल ब्लाक व नगर के निवासियों एवं किसानों को तहसील संबंधित कार्यो, जमीन संबंधित दस्तावेजों, शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी स्टांप आदि कागजातों के लिए नैनीताल के बार-बार चक्कर काटने पड़ते है।साथ ही नैनीताल में जाम जैसी स्थिति से उन्हें दो चार होना पड़ता है। वही जिले के अधिकतर कार्यालय भीमताल विकास भवन में है l बृजवासी ने सरकार से आम जन मानस की सुविधा हेतु भीमताल में तहसील एवं उपकोषागार शीघ्र खोलने की मांग उठाई हैl

Select Language

Advertisement