Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
चम्पावत स्वाला के पास में वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
चम्पावत स्वाला के पास में वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत

चलथी से चम्पावत आ रहा था वाहन, रात में अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा
चम्पावत।
02 अक्टूबर 2023 की रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, चम्पावत द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि स्वाला के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी नवीन कुंवर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त उक्त वाहन (UK03-TA 9777), जिसमें एक व्यक्ति ही सवार था, चलथी से चम्पावत की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम मार्ग से होते हुए लगभग 60 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी व वाहन में सवार चालक को घायल अवस्था में स्ट्रेचर की सहायता से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय, चम्पावत पहुँचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।
युवक का नाम :- श्री संजय खर्कवाल उम्र :- 45 वर्ष पुत्र श्री लक्ष्मी दत्त खर्कवाल।
निवासी :- आरा मशीन के पास लोहाघाट जनपद चंपावत।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›