Connect with us

देहरादून

देहरादून में दो बच्चों को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में हुआ कैद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सिगली गांव में घर के आंगन से चार वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया था और गलजवाड़ी में 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर निवाला बनाया था
देहरादून।
दहशत का पर्याय बना गुलदार को वन विभाग ने पकड़ लिया है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व सिगली गांव में घर के आंगन से गुलदार ने एक चार वर्षीय बच्चे को उठाकर निवाला बना लिया था। इसके कुछ समय बाद ही सोंधोवाली क्षेत्र में रिस्पना नदी के पास भी गुलदार ने एक बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
अभी कुछ दिन पहले गलजवाड़ी गांव में भी गुलदार ने एक 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया था। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था। वन विभाग की ओर से लगातार गुलदार को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुलदार के बढ़ते हमलों के मद्देनजर वन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए थे। मसूरी वन प्रभाग में रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि गुलदार को किमाड़ी गांव में लगाए गए पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से इस गुलदार की तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बेसिक शिक्षा विभाग मुरादाबाद में बड़ा घोटाला: एक ही आयोजन में निपटाए दो कार्यक्रम, सरकारी धन की बंदरबांट का आरोप

Select Language

Advertisement