Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में बेटे में मां की गला दबाकर हत्या की, कुमाऊँ की रहने वाली थी मृतका

देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर में एक बेटे ने मां की हत्या कर दी। चंद्रा देवी अपने बेटे और पति के साथ प्रेमनगर स्पेशल विंग में थीं। हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली है।शुक्रवार देर रात बेटे अजय से चंद्रा देवी की बहस हुई थी। बहस के बीच बेटे अजय ने मां की गला दबाकर कर दी हत्या। इसके बाद सुबह अपने बड़े भाई को सूचना दी कि मां ने सुसाइड कर लिया है। बेटे को विश्वास नहीं हुआ। उसने पिता को बताया।
पिता के सूचना पर पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में पता चला कि अजय को अल्सर की बीमारी थी। उसने इंटरनेट पर देखा की अल्सर स्लो पॉयजन से होता है। रात को उसने मां से बहस शुरू कर दी और फिर हत्या कर डाली।
मूल रूप से ग्राम कलाल चम्पावत निवासी चंद्रा देवी अपने 24 साल के बेटे अजय के साथ स्पेशल विंग प्रेमनगर में रहती थी। महिला का पति माधव सिंह सेना से सेवानिवृत्त होकर आइएमए में नौकरी करते हैं जबकि बेटा मोहित बिष्ट भी सेना में है जोकि इस समय भोपाल में तैनात है। महिला का छोटा बेटा अजय एमएससी पास है जोकि दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। यह भी चर्चा है कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर महिला ने अजय को डांट दिया जिसके बाद आरोपित अजय ने अपनी माँ चंद्रा देवी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›